Padhaku Nitin

← Padhaku Nitin16 Jul · 1 h 14 min

E20 Explained: कार टैंक में लगी चींटियों से लेकर घटते Mileage जैसे दावों पर क्या बोले Ask Carguru?

E20 Explained: कार टैंक में लगी चींटियों से लेकर घटते Mileage जैसे दावों पर क्या बोले Ask Carguru?16 Jul1 h 14 min

भारत ने मार्च 2025 में तय समय से पांच साल पहले 20% Ethanol Blending (E20) का लक्ष्य हासिल कर लिया. सरकार का दावा है कि इससे तेल आयात का खर्च घटा, किसानों को फायदा हुआ और प्रदूषण कम हुआ. लेकिन 2026 में सोशल मीडिया पर E20 को लेकर कई दावे वायरल हुए-इंजन खराब होने, माइलेज घटने, फ्यूल टैंक में कीड़े लगने और सरकार द्वारा रिपोर्ट छिपाने तक के आरोप लगे. वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इन दावों को चुनौती देते हुए कहा कि E20 से खराब हुई एक भी गाड़ी दिखाइए.

क्या E20 को लेकर फैली बातें सच हैं या सिर्फ़ अफ़वाह? क्या भारत का Ethanol मॉडल सही दिशा में है, और इसका आपकी गाड़ी पर क्या असर पड़ता है? इन्हीं सवालों पर Automobile Expert अमित खरे के साथ देखिए यह खास चर्चा.

Credits:

Producer: Manoj Rajpurohit

Host: Nitin Thakur

Sound: Suraj Singh