Puliyabaazi Hindi Podcast पुलियाबाज़ी हिन्दी पॉडकास्ट

← Puliyabaazi Hindi Podcast पुलियाबाज़ी हिन्दी पॉडकास्ट6 Aug · 1 h 15 min

तेज़ विकास, लेकिन घटती उत्पादकता। India’s Productivity Problem ft. Amit Basole

तेज़ विकास, लेकिन घटती उत्पादकता। India’s Productivity Problem ft. Amit Basole6 Aug1 h 15 min

भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। लेकिन अगर अर्थव्यवस्था इतनी तेज़ी से बढ़ रही है, तो रोजगार को लेकर चिंता क्यों बनी हुई है? क्या भारत में सचमुच “जॉबलेस ग्रोथ” हो रही है, या कहानी इससे कहीं ज़्यादा दिलचस्प है?

इस पुलियाबाज़ी में हमारे साथ हैं अर्थशास्त्री प्रो. अमित बसोले। हम बात करते हैं लेबर प्रोडक्टिविटी यानी श्रम उत्पादकता की। यह क्या होती है? क्या प्रोडक्टिविटी बढ़ने से नौकरियाँ कम हो जाती हैं, या इससे बेहतर नौकरियाँ बनती हैं? किसी देश की प्रोडक्टिविटी कैसे बढ़ती है, और इसमें किन क्षेत्रों की सबसे बड़ी भूमिका होती है?

इसके साथ ही हम भारत की विकास यात्रा, खेती से दूसरे क्षेत्रों में रोजगार के बदलाव, रोजगार बढ़ने के बावजूद आने वाली चुनौतियों, और दूसरे देशों की तुलना में भारत की स्थिति पर भी चर्चा करते हैं। अगर आप भारत की अर्थव्यवस्था, रोजगार और विकास की कहानी को आसान भाषा में समझना चाहते हैं, तो यह एपिसोड आपके लिए है।

We discuss:

* What is Labour Productivity?

* Is Productivity bad for jobs? How does Productivity increase in an economy?

* What has been India’s growth story?

* Has employment increased? What is the problem with employment led growth?

* Is India an outlier?

* What does this mean for a worker?

* Dream Run or Jobless Growth?

* The shift out of agriculture